जौनपुर | जौनपुर की आस्था आनंद सिंह ने "खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025" में 65 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल किया। आस्था ज्ञान कुश्ती स्पोर्ट्स एकेडमी की प्रतिभावान पहलवान हैं और उनके कोच श्री अशोक सोनकर ने उनकी मेहनत को भविष्य का इंटरनेशनल मेडल बताया।
आस्था के पिता माधवानंद सिंह और माता मेनका सिंह (भाजपा पदाधिकारी) की मेहनत और प्रोत्साहन ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई। परिवार के वरिष्ठ सदस्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य सच्चिदानंद सिंह, उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के पूर्व हैंडबॉल कोच और वर्तमान ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर विवेकानंद सिंह, और चाचा परमानंद सिंह ने आस्था की इस उपलब्धि पर गर्व जताया।
आस्था अपनी प्रेरणा अपने स्वर्गीय दादा गुलाब सिंह ‘मास्टर जी’ को मानती हैं। हाल ही में उन्हें आदरणीय ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप ₹51,000 की सहयोग राशि भी प्राप्त हुई थी।
आस्था की इस जीत पर जिला कुश्ती संघ महासचिव विजय बहादुर सोनकर, अध्यक्ष कमला यादव, कोच धर्मेंद्र यादव, दिनेश यादव (गाजीपुर), कमलेश कुमार यादव और रामानंद यादव समेत जिले भर में हर्ष और गर्व का माहौल है।


