जौनपुर: जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें, मतदाता पंजीकरण अभियान को गति देने पर जोर


जौनपुर। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति की अध्यक्षता में स्नातक निर्वाचन मतदाता समीक्षा को लेकर दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया। पहली बैठक में मंडल प्रभारियों ने भाग लिया, जबकि दूसरी बैठक में सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं उनकी टीमों ने सहभागिता की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की ज़िम्मेदारी है कि वे अधिक से अधिक स्नातक निर्वाचन फॉर्म भरवाएँ। यह न केवल पार्टी के संगठनात्मक विस्तार में सहायक होगा, बल्कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता का भी आकलन होगा। उन्होंने पदाधिकारियों से यह जानकारी भी ली कि अब तक किसने कितने फॉर्म जमा कराए हैं तथा जिन लोगों ने अभी तक फॉर्म नहीं जमा किए हैं, वे तुरंत जमा करें।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मतदाता पंजीकरण अभियान में पूरी निष्ठा के साथ जुटने की अपील की। उन्होंने बताया कि मतदाता फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता तेज़ी से जनसंपर्क कर योग्य मतदाताओं को जोड़ें। प्रजापति ने बूथ स्तर पर संगठन की शक्ति बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में जाकर अधिक से अधिक योग्य छात्रों को पंजीकृत किया जाए। उन्होंने इस चुनाव को संगठन की एकजुटता और शक्ति का प्रतीक बताया।

जिलाध्यक्ष ने मंडल प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे 11 दिसंबर को शाम 3 बजे अपने-अपने मंडलों में बैठक आयोजित करें, जिसमें मंडल पदाधिकारी और शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहें। साथ ही मोर्चा अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यकर्ताओं को भी मंडलों में सक्रिय करें, ताकि स्नातक फॉर्म भरने की प्रक्रिया को गति मिले।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग देने तथा पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल कराने में पूर्ण सहायता प्रदान करने का आह्वान किया। प्रजापति ने सभी जनप्रतिनिधियों को भी मतदाता सूची को शुद्ध व सटीक बनाने हेतु उचित दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, संदीप तिवारी, अवधेश यादव, धन्नजय सिंह, आमोद सिंह, अर्चना शुक्ला, नरेंद्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, रागिनी सिंह, अजय सरोज, दिव्यांशु सिंह, सुरेश धुरिया, मेराज हैदर, संजीव शर्मा, संजय पाठक, इंद्रसेन सिंह, घनश्याम यादव, संतोष गुप्ता, राजकुमार जायसवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

— “सभी कार्यकर्ता मतदाता पंजीकरण अभियान में निष्ठा से लग जाएं” — अजीत प्रजापति

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने