जौनपुर में रोटरी क्लब द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर


जौनपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था रोटरी क्लब ने एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सराहनीय पहल की। क्लब द्वारा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

यह स्वास्थ्य शिविर चौकियाँ स्थित ब्लॉसम स्कूल परिसर में लगाया गया, जहां आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को आंखों से संबंधित समस्याओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें उचित परामर्श देना था।

शिविर में 200 से अधिक लोगों ने भाग लेकर अपनी आंखों की निःशुल्क जांच कराई। इस दौरान डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने आधुनिक उपकरणों की सहायता से मरीजों की जांच की और आवश्यक सुझाव दिए।

कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के अध्यक्ष रो. विवेक प्रताप सेठी ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का स्वागत किया। शिविर के सफल संचालन में संयोजक रो. शम्स अब्बास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर निर्वतमान अध्यक्ष श्याम वर्मा, पूर्व अध्यक्ष रविकान्त जायसवाल (कलाविद), कृष्णकुमार मिश्र, मनोनित अध्यक्ष शिवान्शु श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, दुर्गेश तिवारी, आर्किटेक्ट ज्योति सिंह, पंकज जायसवाल एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

 शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने