लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का 8वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, कौशल त्रिपाठी ने संभाली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर


 जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का 8वां शपथ ग्रहण समारोह होटल रिवर व्यू में अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ उदय चांदनी, गैट एरिया लीडर एवं दीक्षा अधिकारी डॉ. क्षितिज शर्मा, अधिष्ठापन अधिकारी एवं वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश चंद कक्कड़, संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू तथा निवर्तमान अध्यक्ष एमजेएफ अतुल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत लियो मायरा सिंह एवं संवि सिंह द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गणेश वंदना से हुई। इसके पश्चात लायन रजनी साहू ने ध्वज वंदना का पाठ किया। निवर्तमान अध्यक्ष एमजेएफ अतुल सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वर्षभर की गतिविधियों का अध्यक्षीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

अधिष्ठापन अधिकारी एवं वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश चंद कक्कड़ ने वर्ष 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें अध्यक्ष कौशल त्रिपाठी, सचिव हाफिज शाह, कोषाध्यक्ष डॉ. चंदन नाथ गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, दिलीप जायसवाल एवं अभिषेक गुप्ता, पीआरओ अजीत सोनकर, जॉइंट सेक्रेटरी संजय गुप्ता 'नीवा बूपा', जॉइंट ट्रेजरार देवेश जी वैश्य, प्रशासक विष्णु सहाय, एलसीआईएफ कोऑर्डिनेटर प्रदीप सिंह, डायबिटीज चेयरपर्सन सुनील कनौजिया, मेंबर चेयरपर्सन सर्वेश जायसवाल, सर्विस चेयरपर्सन डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह, आईटी चेयरपर्सन अंजनी प्रजापति, मार्केटिंग चेयरपर्सन नीरज कुमार सिंह, ब्लड डोनेशन चेयरपर्सन देवेंद्र सिंह 'पिंकू', चाइल्डहुड कैंसर चेयरपर्सन डॉ. विकास रस्तोगी, एनवायरमेंट चेयरपर्सन विनय बारोतिया, डिजास्टर रिलीफ चेयरपर्सन संजय बैंकर, टीबी चेयरपर्सन डॉ. सतीश चंद्र मौर्य एवं राम कृपाल जायसवाल, ह्यूमैनिटेरियन चेयरपर्सन देवानंद श्रीवास्तव, टेल ट्विस्टर शरद टंडन, हंगर चेयरपर्सन जगदीश मौर्य 'गप्पू', रोड सेफ्टी चेयरपर्सन प्रदीप कुमार श्रीवास्तव एवं राम अचल मौर्य, टेमर जगन्नाथ मोदनवाल, सेफ्टी चेयरपर्सन नीरज श्रीवास्तव, योगा चेयरपर्सन रजनी साहू तथा वीमेन चेयरपर्सन वंशिका सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

समारोह के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ उदय चांदनी ने निवर्तमान अध्यक्ष अतुल सिंह को लायंस इंटरनेशनल द्वारा घोषित डिस्ट्रिक्ट 321-ई के बेस्ट क्लब तथा सर्वाधिक रक्तदान अभियान के लिए इंटरनेशनल पिन, प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया।

गैट एरिया लीडर डॉ. क्षितिज शर्मा ने संस्था में चार नए सदस्यों—संतोष गुप्ता, सुशील कुमार विश्वकर्मा, ताहिर कादरी 'सोनू' एवं वंशिका सिंह—को विधिवत सदस्यता ग्रहण कराई।

ढोल-नगाड़ों की गूंज और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन कौशल त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करते हुए समाज सेवा, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर की विभिन्न सामाजिक एवं सेवा संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पमालाओं से सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का सफल संचालन अर्चना सिंह ने किया, जबकि संयोजक लायन राजीव गुप्ता एवं रत्नेश वैश्य ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिलीप सिंह, जय कृष्ण साहू 'जैकी', विष्णु सहाय, धर्मेंद्र सेठ, प्रदीप सिंह, सैयद मोहम्मद मुस्तफा, मनीष गुप्ता, रामेश्वर त्रिपाठी, अरुण त्रिपाठी, राम सूरत मौर्य, राधेकृष्ण ओझा, आनंद अग्रहरि, डॉ. रजनीकांत द्विवेदी, आशीष गुप्ता 'आशु', विवेक सिंह, प्रदीप सिंह 'रिंकू', दया शंकर निगम, रविन्द्र सिंह 'ज्योति', अनिल अस्थाना, फर्स्ट लेडी लायन ऋतु त्रिपाठी, आराधना सिंह, यवनिका सिंह, सीमा सहाय, चेतना साहू, किरण सेठ, नीतू सिंह, शिल्की श्रीवास्तव, सुषमा सोनकर, निशा कन्नौजिया, साक्षी टंडन, पूनम जायसवाल, ज्योति जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं लायंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

शारदा प्रवाह पर पढ़िए जौनपुर एवं देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें।

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने