व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, सरकार उनके हितों के लिए प्रतिबद्ध : गिरीश चंद्र यादव

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर

किराना व्यापार संघ के जागरूकता शिविर में व्यापारियों की समस्याओं का हुआ समाधान, खाद्य सुरक्षा नियमों की दी गई जानकारी

जौनपुर। जौनपुर किराना व्यापार संघ एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शहर के एक होटल में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी व्यावहारिक समस्याओं का मौके पर ही समाधान उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (खेल एवं युवा कल्याण) गिरीश चंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने की।

अपने संबोधन में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि "व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।" उन्होंने व्यापारियों से खाद्य सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने की अपील करते हुए कहा कि इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी और व्यापार में पारदर्शिता बढ़ेगी।

विशिष्ट अतिथि खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने व्यापारियों को लाइसेंस, पंजीकरण, खाद्य सुरक्षा एवं मानकों से संबंधित नियमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों की शंकाओं का समाधान करते हुए विभागीय प्रक्रियाओं को सरल ढंग से समझाया।

शिविर के दौरान व्यापारियों ने विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। उपस्थित व्यापारियों ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता भी जताई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दिनेश टंडन ने सभी व्यापारियों से नियमों का पालन करते हुए किसी भी व्यापारिक समस्या की जानकारी व्यापार मंडल को देने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने किराना व्यापार संघ की पूरी टीम की सराहना करते हुए व्यापारियों से संगठित रहने की अपील की।

प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं पूर्व प्रदेश पदाधिकारी आशीष गुप्ता 'आशू' ने संयुक्त रूप से इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता शिविर व्यापारियों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

किराना व्यापार संघ के अध्यक्ष विजय कुमार अग्रहरि ने सभी अतिथियों एवं व्यापारियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर संघ के महामंत्री आशीष कुमार गुप्ता, संरक्षक संजय केडिया, जिला संरक्षक राजदेव यादव, कोषाध्यक्ष गुलजारी लाल गुप्ता, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, रामकुमार साहू, मुन्नालाल अग्रहरि, मनोज कुमार साहू, अनिल वर्मा, राजेंद्र मोदनवाल, बंटी मोदनवाल, शरद साहू, बृजेश जायसवाल, गुफरान, यशवंत साहू, सिद्धनाथ शाह, मन्नू साहू, प्रवीन कुमार, अमित कुमार, गौरव मौर्य, अनुज सेठ, प्रियांशु जायसवाल, अंकित साहू, चंदन जायसवाल, मनोज कुमार, प्रदीप साहू, रमापति केडिया, आनंद साहू, शिवम बरनवाल, संतोष जायसवाल, मनोज अग्रहरि, अभिमन्यु साहू, रामआसरे सहित सैकड़ों व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र जायसवाल ने किया, जबकि अंत में संघ के महामंत्री आशीष कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


 शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने