भक्ति और उल्लास के साथ निकली श्री जगन्नाथ रथयात्रा, 19 जुलाई तक चलेंगे विविध धार्मिक आयोजन

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर



श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली।

जौनपुर, 16 जुलाई। विश्वविख्यात श्री जगन्नाथ रथयात्रा की परंपरा से प्रेरित होकर जौनपुर में भी गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। उड़ीसा के पुरी धाम की तर्ज पर भक्तों ने रस्सियों के सहारे रथ को खींचकर अपनी आस्था और समर्पण का परिचय दिया।

रथयात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर श्रद्धालुओं के जयघोष एवं भजन-कीर्तन के बीच भ्रमण करती हुई अपने मूल स्थल श्री जगन्नाथ धाम, रासमंडल, जौनपुर पहुँची, जहाँ प्रथम चरण का समापन हुआ। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव, समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह, राकेश श्रीवास्तव, डा अलोक यादवविमल सिंह, ब्रम्हेश शुक्लाशशांक सिंह रानू, मनोज वत्स, मनीष गुप्ता, शिवांशु श्रीवास्तव, रविकान्त जायसवाल, सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संकलन डॉ. रजनीकान्त द्विवेदी (भागवत भूषण) द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन रविवार, 19 जुलाई 2026 तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जारी रहेगा।

श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा महोत्सव समिति (श्री जगन्नाथ जी सेवा ट्रस्ट) के पदाधिकारियों के अनुसार आगामी कार्यक्रम इस प्रकार हैं-

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026- भजन संध्या।

शनिवार, 18 जुलाई 2026- भगवान का विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग एवं सुंदरकाण्ड पाठ।

रविवार, 19 जुलाई 2026 - प्रातः 11रू00 बजे से विशाल कढ़ी-भात भंडारा।

समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार सभी आयोजनों में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

 शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने