टीबी मरीजों को लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने वितरित की पौष्टिक आहार किट

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर

जौनपुर। टीबी मरीजों को बेहतर पोषण एवं उपचार संबंधी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा सायमा खान की स्मृति में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गोद लिए गए टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरित की गई।

वितरित पोषण किट में प्रोटीन पाउडर, मूंग दाल, सोयाबीन, चना, गुड़, सत्तू, मूंगफली दाना और लाई सहित विभिन्न पोषक खाद्य सामग्री शामिल की गई। इसके साथ ही मरीजों की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नहाने एवं कपड़े धोने के साबुन भी प्रदान किए गए। आयोजकों के अनुसार, पौष्टिक आहार मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक पोषण उपलब्ध कराने में सहायक होगा।

इस अवसर पर संयोजक शकील अहमद ने कहा कि “पोषण से सुधार, टीबी पर प्रहार” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि टीबी के उपचार में दवाओं के साथ पौष्टिक भोजन, नियमित दवा सेवन और चिकित्सकीय परामर्श का पालन बेहद महत्वपूर्ण है। समय पर जांच, नियमित उपचार और उचित पोषण के माध्यम से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

चीफ सेक्रेट्री सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए नियमित एवं पूर्ण उपचार के साथ मरीजों को पर्याप्त और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना भी आवश्यक है। उचित पोषण से शरीर को कमजोरी से उबरने में मदद मिलती है और उपचार के दौरान स्वास्थ्य में सुधार में सहायता मिलती है।

संस्थाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने आम लोगों से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर बिना किसी संकोच के तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार नियमित रूप से दवा लें। उन्होंने कहा कि समय पर बीमारी की पहचान और पूरा उपचार होने से मरीज स्वस्थ हो सकता है तथा संक्रमण के प्रसार को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम में रितेश गुप्ता, महेश कुमार, माखन, सचिन सोनी, प्रियांशु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने