जौनपुर में व्यापार मंडल का होली मिलन समारोह, व्यापारियों ने बढ़ाई एकजुटता की भावना

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर


जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में नखास स्थित गोल्ड पैलेस गार्डेन में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने की। इस अवसर पर व्यापारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी अतिथियों और व्यापारियों का स्वागत किया तथा कहा कि ऐसे आयोजनों से व्यापारियों के बीच आपसी एकजुटता और भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने सभी से संगठन को मजबूत बनाने और आपसी सहयोग की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने अपने बधाई संदेश में सभी व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जो समाज को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करता है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, संरक्षक नन्हेलाल वर्मा, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि सहित कई पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और व्यापारियों को एकजुट रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक सनी वर्मा और राजीव साहू, नगर महामंत्री (दक्षिणी) मुन्नालाल अग्रहरि, महामंत्री ( उत्तरी ) मनोज कुमार साहू, नगर कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि फार्मेसी सहित कई पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान विभिन्न ट्रेड के अध्यक्ष और महामंत्रियों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग संगीतमय प्रस्तुति राजेंद्र सिंह राज और वाराणसी की निधि तिवारी द्वारा दी गई, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष अनिल मद्धेशिया ने किया, जबकि अंत में कार्यक्रम संयोजक सनी वर्मा ने सभी अतिथियों और व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने