रेल मंत्रालय के अधिकारी से व्यापार मंडल की वार्ता, जौनपुर जंक्शन के विकास हेतु रखीं अहम मांगें

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर

फोटो: रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक (CMI) रामनिवास यादव से जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर वार्ता करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।

जौनपुर। रेलवे मंत्रालय के निर्देश पर वाराणसी उत्तर रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक (CMI) रामनिवास यादव के आमंत्रण पर जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल एवं सब्जी-फल व्यापार समिति के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों ने जौनपुर जंक्शन के विकास एवं यात्री सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव और मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार

जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने बताया कि पूर्व में रेल मंत्री एवं रेलवे के महाप्रबंधक को सौंपे गए ज्ञापन के क्रम में यह बैठक आयोजित की गई। उन्होंने वाणिज्य निरीक्षक से आग्रह किया कि व्यापार मंडल की सभी मांगों एवं सुझावों को शीघ्र रेल मंत्री तथा रेलवे के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाए।

सब्जी-फल व्यापार समिति के महामंत्री एवं प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने जौनपुर जंक्शन पर रेलवे यार्ड, वॉशिंग सेंटर तथा शेडिंग (साइडिंग) सुविधा शीघ्र शुरू कराने की मांग की। साथ ही माल ढुलाई के लिए साइडिंग रैक की व्यवस्था करने एवं जौनपुर से देश के प्रमुख व्यावसायिक नगरों के लिए 'मां शीतला एक्सप्रेस' ट्रेन संचालित किए जाने का सुझाव दिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुगंधित तेल कुटीर उद्योग के जिलाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने कहा कि रेलवे की उपेक्षा के कारण जौनपुर का प्रसिद्ध चमेली सुगंधित तेल उद्योग प्रभावित होकर लगभग समाप्त हो गया है। उन्होंने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

जौनपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल एवं सब्जी-फल व्यापार समिति के अध्यक्ष राजमणि यादव ने कहा कि जौनपुर जंक्शन ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण स्टेशन होने के बावजूद रेलवे विभाग द्वारा इसकी लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि आसपास के छोटे स्टेशनों पर उपलब्ध कई सुविधाएं भी जौनपुर जंक्शन पर नहीं हैं। साथ ही जंक्शन से देश के प्रमुख शहरों के लिए नई ट्रेनों का संचालन किया जाना चाहिए।

बैठक में प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, जिला संरक्षक छब्बूलाल सोनकर, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सोनकर, नरसिंह अवतार जायसवाल, रामआसरे मौर्य, रत्तीलाल सोनकर, आशीष माली, पप्पू सोनकर, बाबा जी, विजय सोनकर, राकेश जायसवाल, यशवंत साहू, चंदन जायसवाल सहित व्यापार मंडल एवं सब्जी-फल व्यापार समिति के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने