वृहद पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन पर दिया गया विशेष जोर

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर


लक्ष्मी नर्सिंग कालेज परिसर में 200 से अधिक पौधों का किया पौधरोपण

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार

जौनपुर।
समाजसेवी संस्था मुरली फाउंडेशन, जौनपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत सोमवार को आरा स्थित राजपत नगर में लक्ष्मी नर्सिंग होम कॉलेज परिसर की लगभग दो एकड़ भूमि पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप मौर्य (सर्जन) के सहयोग एवं मार्गदर्शन में 200 से अधिक एक से दो वर्ष आयु के फलदार, छायादार एवं शोभाकार पौधे रोपे गए। इनमें मुख्य रूप से बरगद, नीम, पाकड़, पाम, अमरूद और आम के पौधे शामिल रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने कहा कि संस्था का वास्तविक कार्य पौधरोपण के बाद शुरू होता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन करना अधिक महत्वपूर्ण है। नियमित देखभाल के बाद ही एक पौधा विशाल वृक्ष का रूप लेता है और समाज व पर्यावरण के लिए उपयोगी बनता है।

कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी डॉ. संदीप मौर्य ने कहा कि रोपित पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि सभी पौधे सुरक्षित रूप से विकसित होकर वृक्ष बन सकें। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण और विकास कार्यों के कारण बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई हो रही है। ऐसे समय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

इस अवसर पर संस्था के सदस्य नित्यानंद पांडेय, संजय जायसवाल, धीरज पाठक, इंजीनियर अब्दुल्ला तथा संस्थापक सदस्य राजेश किशोर ने श्रमदान करते हुए पौधरोपण में सक्रिय सहभागिता निभाई। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर जैनुल आब्दीन एवं इंजीनियर अब्दुल्ला ने डॉ. संदीप मौर्य को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


 

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने